एम्स से भागा युवक सीधे पहुंचा घर, माँ से पैसे लेकर हुआ लापता 

Johar36garh (Web Desk)| दुर्ग जिले का एक कोरोना संक्रमित युवक एम्स से फरार होकर अपने गांव पहुंच गया। इसके बाद संक्रमित युवक अपने घर पहुंचा और अपनी मां से पैसे लेकर गांव से लौट आया, लेकिन एम्स नहीं पहुंचा। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक का घर जिस इलाके में आता है वह कंटेनमेंट जोन बावजूद इसके वह अपने घर तक पहुंच गया। वहीं, संक्रमित युवक को गांव में देखकर अफरातफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस से चर्चा के बाद से युवक का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के हनोदा निवासी युवक को 1 जूप को एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद युवक की रिपोर्ट 7 जून को पॉजिटिव आई। वहीं कल दोबारा जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद एम्स प्रबंधन ने युवक को नार्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अस्पताल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

See also  उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आईटीआई सीतापुर में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं अपना प्रमाणपत्र