एम्स रायपुर में भर्ती एक और कोरोना मरीज की मौत, प्रदेश में आज 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान

Johar36garh (Web Desk)| आज एम्स रायपुर में भर्ती एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धमतरी जिले का निवासी है. मरीज पहले से ही किडनी की बीमारी सेपीड़ित एवं डायलिसिस में था. वहीँ आज मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की है. जिसमे में कोरबा जिले से 16, बिलासपुर जिले से 7, रायपुर से 7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर ,दुर्ग व कोंडागाँव से 2-2 , कोरिया से 1 मरीज शामिल है. 

See also  CG : घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, माँ-बेटे की मौत, पति गंभीर