जिपं सदस्य के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, मारपीट करने वाले हरियाणा के

Johar36garh (Web Desk)| धमतरी जिला पंचायत सदस्य (Beating) के साथ मारपीट करने वाले हरियाणा के आठवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को ग्राम जोरातराई (Beating) रेत खदान में जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव और उसके साथियों के साथ रेत माफियाओं ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। इसको लेकर पुलिस में शिकायत(Beating) की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई थी। बीते शुक्रवार को पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने 8 वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान (56) वर्षीय हरियाणा निवासी गुरुवचन सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार शख्स ने मारपीट के बाद जिला पंचायत सदस्य से उसकी मोबाइल और सोने का चैन लूट लिया था।
गौरतलब है कि रेत खदान में बाहरी लोगों को रखने का बार-बार विरोध हो रहा है। इसके बाद भी रेत संचालक बाहरी लोगों को बुलाकर यहां गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मामले में पांचों आरोपी बाहर के व्यक्ति है। बहरहाल इस संबंध में एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

See also  Breaking : छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक में हुई टक्कर, 6 मजदूरों की मौत, 20 मजदूर घायल