जांजगीर जिला में आज 6 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 54 मरीज़ मिले 

Johar36garh (Web Desk)| कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 54 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है.जिसमें राजनांदगांव-बलरामपुर से 9-9 , जांजगीर-चाम्पा व सरगुजा से 6-6, दुर्ग , महासमुंद व रायगढ़ से 5-5 , कांकेर व नारायणपुर से 3-3, रायपुर से 2 और बलौदाबाजार से 1 मरीज शामिल है. सभी मरीजों की अभी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 40 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

See also  यशवंत कुमार ने सम्हाला जांजगीर कलेक्टर का पदभार