81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की हुई पहचान, 9 लोग पुलिस कर्मचारी

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 53 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2940 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 623 है।

वहीं राजधानी रायपुर में आज 31 नए मामले सामने आये है. जिसमे 9 लोग पुलिस हेडक्वाटर में कार्यरत कर्मचारी है। एक एडीजी के दो ड्राइवर, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के 6 कर्मचारी और एसआईबी का एक कर्मचारी है। इनके पॉजीटिव पाए जाने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

See also  पामगढ़ के चंद्रकांत हुए यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित, राज्यपाल ने किया अलंकृत