Johar36garh (Web Desk)|संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ फेसबुक में अभद्र टिप्पणी करने वाले सिमगा के सीईओ रुपेश पाण्डे को प्रशासन ने हटा दिया है | टिप्पणी के विरोध में सतनामी समाज द्वारा पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे | प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ने जनपद पंचायत सिमगा के तत्कालीन सीईओ रुपेश पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का मांग मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर बलौदाबाजार को पत्र लिख कर की थी| जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है | 
गौरतलब है सिमगा जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहते हुए रुपेश पांडे ने अपने फेसबुक वाल पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विरुद्ध में अशोभनीय लेख लिखा था जिससे छुब्ध होकर बाबा साहेब के अनुयायिओं ने प्रदेश के 72 थानों में शिकायत दर्ज करायी गयी थी साख्यों के आधार पर सी इ ओ के विरुद्ध सिमगा थाने 153 ए 153बी 295 ए सहपठित धारा 67 का अपराध क्रमांक 0177 दिनांक 6 जून 2020 को दर्ज किया गया है| लम्बे समय से फरार होने के कारन विभाग द्वारा रुपेश पांडे के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं होने से बाबा साहेब के अनुयायी दिनांक 6 जुलाई से श्री खेम राज घिंदोड़े ,भूख हड़ताल सिमगा जनपद परिसर में कर रहे है जिसे ऋषि रत्नाकर , गुलाब टंडन , बलोदाबाजार सतनामी समाज जिलाध्यक्ष प्रदीप आडिल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निधि कोमल टंडन , प्रदेश प्रतिनिधि हेमकुमार गायकवाड़ ने आंदोलन स्थल पहुंच कर समर्थन दिया है लम्बे समय से उचित कार्यवाही न होते देख प्रदेश सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीपक मिरी ने सज्ञान लेते हुए शासन से उचित कार्यवाही का पत्राचार किया गया था |
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/simga-janpat/
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/do-ambedkar/