वन विभाग के ट्रक ने मोपेट को रौंदा, 2 गंभीर, पकरिया जंगल में हुई घटना VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा पकरिया-बनाहील जंगल के सड़क पर वन विभाग के ट्रक ने मोपेट को अपनी चपेट में लिया| जिससे उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए| घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं | जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |

जानकारी के अनुसार  मंगलवार की शाम रामप्रसाद ओगरे निवासी बनाहील उम्र 45 वर्ष और मनचीता मेहर पकरिया निवासी मोपेट से किसी काम से पकरिया जा रहा था|  वे बनहिल और पकरिया जंगल के बीच में पहुंचे थे की वन विभाग की बांस से भरी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया | जिससे 2 को गंभीर चोट आई | इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य पति सुमित प्रताप सिंह उन्होंने अपने वाहन से पामगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया | जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया है | मुलमुला पुलिस व 112 टीम घटना स्थल पहुंचकर दुर्घटनाकारित गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस जाँच में जुटी है।

See also  बिलासपुर में नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, लाश देखकर दादा ने भी तोड़ा दम