कीटनाशक सेवन से बलौदाबाजार में 20 पशुओं की मौत, VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|बलौदा बाजार जिला मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा में जहर सेवन से 20 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। पशु विभाग के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पशु चिकित्सकों के मुताबिक जहर से सेवन सभी गायों की मौत हुई है।


गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार 15 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने गायों के खुले घूमने और खेतों में घुसकर फसल चलने को लेकर विवाद पैदा किया था।  इसके बाद गुरुवार सुबह 7:00 बजे से ही गायों की तबीयत बिगड़ने लग गई। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी ने गायों को जानबूझ कर जहर देकर मारा है। गांव में इतनी बडी तादात में मवेशियों की मौत होने से लोग काफी आहत हैं।

ग्राम सरपंच द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और सिटी कोतवाली थाना में भी दी गई थी। गुरुवार से ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में गायों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन कल दोपहर बाद से ही स्थिति बिगड़ने लग गई एवं कल दोपहर से गायों की मृत्यु का सिलसिला जारी है। अब तक यहां करीब 20 गायों की मौत हो चुकी है और इसी तरह तडप- तडप कर अन्य कई गायों की मौत का सिलसिला जारी है।

पशु चिकित्सकों की टीम भी गांव में मौजूद है और गायों को मौत से बचाने के लिए लगातार प्रयास में जुटी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी ने कहा कि प्राथमिक तौर पर जहर से हुई मृत्यु दिख रही है। अभी तक मामला कायम नहीं हुआ है, जांच जारी है। जिनकी जिनकी गाय मरी हैं वह प्रार्थी थाने में आएं, प्रार्थीओ की शिकायत पर मामला कायम किया जाएगा।

See also  गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस पर अखाड़ा दलों ने अनेक करतबों का प्रदर्शन