छत्तीसगढ़ में जुआड़ी निकला कोरोना पॉसिटिव थाने में मचा हड़कंप

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच प्रदेश के वनांचल क्षेत्र जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि परपा थाने में जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

वहीं, आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने के बाद परपा थाने को सील कर दिया गया है। साथ ही थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

See also  मरवाही वन मंडल में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी घोटाला आया सामने, सुनवाई तीन हफ्ते बाद