VIDEO : जांजगीर जिला में नाबालिक को भगा कर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय लड़की को भागकर ले जाने और उसके साथ लगातार बलात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |  पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366, 376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है |

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई की रात 11 बजे छिरचुआं सरसींवा बलौदाबाजार निवासी 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण गोड़ पिता राजू गोड़ ने बिर्रा थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय लड़की को भगाकर अपने घर ले गया था |  शिकायत पर पुलिस ने लड़के के घर पर छापामार कार्यवाही की |  जिसमें लड़की को उसके घर से बरामद किया गया | पूछताछ में लड़की ने बताया की शादी करूँगा कह कर लाया है और इस दौरान उसने लगातार शारीरिक शोषण किया| पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366, 376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है |

See also  पैसे के लालच में भांजे का अपहरण, आरोपी मामा गिरफ्तार