VIDEO : अकलतरा के नहर में बह रहे बैल को 3 भाइयों ने बचाया

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के अकलतरा झलमला में बुधवार की शाम नायकटांड मोहल्ला माइनर लाइन नहर में एक बैल बहते हुए जा रहा था |  जिसे खेत में काम करके घर जा रहे तीनों भाइयों ने देखा| जिसके बाद उन्होने नहर में उतर कर बैल को बाहर निकलने में उसकी मदद की | तीनों की मदद से बैल बाहर निकला |  वही नहर से गुजर रहे एक अन्य युवक ने इसे अपने मोबाईल से विडियो बना लिया, जिसने हम तक पहुंचाया है |

यह घटना अकलतरा के ग्राम पंचायत झलमला का है | ये तीनों दिलहरण निराला अनिल निराला और राजू निराला है | तीनो भाई खेत से काम करके वापस अपने नहर किनारे से घर आ रहे थे तभी इन तीनो भाई की नजर बैल पर पड़ी और नहर में कूदकर बैल को अपने सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया|खेती के लिए नहरों में अभी फूल पानी बह रहा है| जिसके तेज़ बहाव के कारण बैल बहार नहीं निकल प् रहा था और बहते ही जा रहा था |

See also  पामगढ़ विधायक ने पूछा मशीन से क्या रेत लोडिंग की अनुमति है, जाने वित्त मंत्री के जवाब में, धर्मजीत ने क्यों कहा मैं इस्तीफ़ा दे दूंगा