छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, 04 की मौत,03 घायल

Johar36garh (Web Desk)| कोरबा जिले में आज तड़के सुबह बांगो चोटिया मार्ग पर परला के पास ढाबे के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, जिससे स्कॉर्पियो सवार महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए, जिन्हें पोड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार उपरांत कोरबा रिफर कर दिया गया है

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के लखीसराय से कोरबा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हुआ है। आज सुबह लगभग 5 बजे चोटिया मार्ग पर ढाबे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। घटना इतनी भयावह थी, कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, और स्कॉर्पियो में सवार महिला, स्कार्पियो चालक व दो अन्य पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्च्चे गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है, कि सभी गोकुल नगर में दुग्ध व्यवसाई के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  समर्थन मूल्य को लेकर जकांछ ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

मिली जानकारी के मुताबिक मोनी शर्मा अपने पिता के दशकर्म में शामिल होने जा रहे थे,उस काम मायका, कोरबा गोकुल नगर में स्थित है,  लखीसराय बिहार से गाड़ी किराए पर लेकर कोरबा आ रही थी । घटनास्थल :- पटना मिश्रा ढाबा के सामने सड़क के किनारे । घटना का कारण :- घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता लगा , शायद ड्राइवर को नींद लगने की वजह से यह घटना हुई । मृतकों के नाम  1 मोनी कुमारी / राजीव शर्मा उम्र 32 वर्ष , 2 दीपक कुमार  / ऊर्जा नंद शर्मा, उम्र 22 वर्ष 3 त्रिपुरारी शर्मा /  राम उदय शर्मा उम्र 32 वर्ष 4  शंकर कहार / राम कहार 40 वर्ष घायलों के नाम- 1/-  कुमारी मानवी शर्मा उम्र 6 वर्ष 2/-  मानव शर्मा उम्र 6 वर्ष 3/- मयंक शर्मा उम्र 4 वर्ष