पामगढ़ थाना का फरियादी निकला कोरोना पॉजिटिव, रैपिड एंटीजन जांच में हुई पुष्टि 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना में आज पहुंचा एक फरियादी संक्रमित निकला, इसका खुलासा जांजगीर में जाँच के दौरान हुआ |  युवक बिलासपुर जिला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम डोंडकी का रहने वाला है | जो 3 अगस्त को पामगढ़ थाना क्षेत्र में किसी काम से आया था इसी दौरान सड़क दुघर्टना में वह घायल हो गया था |  युवक बिलासपुर में उपचार कराया था |

आज युवक को थाना में घटना के संबंध में अपना बयान दर्ज़ कराने के लिए बुलाया गया था | युवक को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया|  जहाँ डॉक्टरों ने युवक की जानकारी ली जिसमे उसे बिलासपुर जिला के मस्तुरी क्षेत्र का पाया गया | जिस पर डॉक्टर ने पहले कोरोना टेस्ट कराने भेज दिया | यहां रैपिड एंटीजन जांच में वह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है| जिससे उसे लेकर पहुंचे आरक्षक के होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ थाना में दी | पामगढ़ थाना में खबर पहुँचते ही हड़कंप मच हुआ है |

See also  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल करेंगे नारायणपुर की सुशीला को सम्मानित, हथियार बंद बदमाशों से बचाई थी पिता की जान

आपको बता दे की दो दिन पूर्व ही पामगढ़ पुलिस ने शराब के साथ 2 आरोपी को पकड़ा था, जिसमे से एक कोरोना पॉजिटिव निकला था.वह भी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का रहने वाला है.