छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कल प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे की तैयारी चल रही है |  सतनामी समाज के गौरवशाली इतिहास में मिनी माता के योगदान को कोई नहीं भुला सकता | अविभाजित मध्यप्रदेश में बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर आरक्षित सीट से लोकसभा की प्रथम महिला सांसद चुनी गईं। इसके बाद परिसीमन में अस्तित्व में आई जांजगीर सीट से उन्होंने लगातार चार बार प्रतिनिधित्व किया। मिनीमाता ने संसद में अस्पृश्यता विधेयक को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को एक नई पहचान दी। उनके नाम पर राज्य में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

राजधानी रायपुर के पंडरी बस स्टैंड स्थित मिनीमाता जी की आदमकद प्रतिमा स्थल पर प्रातः 09 बजे पुष्पांजलि होगी तत्पश्चात 12 बजे से न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में “स्मृति दिवस व प्रतिभा सम्मान” का आयोजन होगा ,इसी दिन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन के ऊपर बनाए गए नवनिर्मित “वातानुकूलित मिनीमाता स्मृति भवन” का लोकार्पण भी होगा|

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून का नया सिस्टम, अब प्रदेशभर में होगी झमाझम बारिश

11 अगस्त को शाम 4 बजे पंडरी बस स्टेण्ड में सादगी पूर्वक  माता जी का पुण्य तिथि आयोजित की गयी है जिसमे माता जी को श्रद्धांजलि दी जावेगी साथ  दीप प्रजव्वलन का कार्यक्रम होगा| इस कार्यक्रम में जगत गुरु एवं केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रूद्र कुमार उपस्थित रहेंगे|

मिनी माता जी के समाधि स्थल खड़ुवापूरी में दोपहर 1 बजे  प्रदेश सतनामी समाज व  महिला प्रकोष्ठ द्वारा माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी |  इसके पूर्व सुबह 11 बजे रेस्ट हाऊस सिमगा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसके बाद  बाईक रैली के साथ अगमधाम खंडवापूरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर में प्रदेश सतनामी समाज बिलासपुर द्वारा महंतबाड़ा (जरहाभाठा) मे दोपहर 1 बजे ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि तथा गुरु बालकदास जी की जयंती मनाया जाएगा |