Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के अकलतरा में एक अधेड़ की डबरी में डूबने से मौत हो गई | अधेड़ घर से खेत में दवा छिड़कने के लिए निकला था | घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |
वार्ड क्र-15 के पार्षद विजय खाडेल को इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा, तो देखा की मुरलीड़िह नया छात्रावास के डाबरी में एक व्यक्ति की लाश तैर रही थी |
पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला, जिससे उसकी पहचान अकलतरा के वार्ड नंबर 19 अमरिया भाटा मंडी रोड निवासी उदय तेंदुलकर 50 वर्ष पिता भजनलाल निवासी के रूप में हुई |
मृतक आज दोपहर खेत में दवा छिड़कने के नाम से घर से निकला था | डबरी के बाहर सायकल पड़ी हुई थी | जिसमें स्पेयर रखा हुआ था | पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है |