जांजगीर के NH-49 पर सरकारी कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 1 गंभीर, 2 घायल

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के एनएच-49 पर सोमवार की देर रात किसी बड़े वाहन ने संयुक्त कलेक्टर की सरकारी कार को अपने चपेट में ले लिया|  जिसमें कार में सवार 1 की मौके पर मौत हो गई | जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | चालक की हालत नाजुक बनी हुई है |  अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है | 

मिली जानकारी के अनुसार घटना अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में एनएच-49 के पास की है | सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन ने संयुक्त कलेक्टर की सरकारी कार को टक्कर मार दी|  टक्कर इतनी भयानक थी की कार के परखच्चे उड़ गए हैं|

बहुत मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया | हादसे में एक की मौत हो गई , ड्राइवर को गंभीर चोट आई है, घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. कार में सवार अन्य 2 लोगों को भी चोट आई है. कार में 4 लोग सवार थे.मृतक शख्स के शव को अकलतरा अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है. मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है.

See also  200 KM में फैले नक्सलियों की इजराइली ड्रोन से निगरानी

अकलतरा थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि कार में संयुक्त कलेक्टर लिखा है, सरकारी कार है. कार को टक्कर मारते हुए अज्ञात वाहन ने साइड से घसीटा है, जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है और 1 शख्स की मौत हुई है. उसकी शव को अकलतरा अस्पताल की मर्च्युरी में है. मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. घटनाकारित वाहन अज्ञात है.