VIDEO : पामगढ़ मुक्तिधाम से हटा बेज़ा कब्ज़ा, राजस्व विभाग ने की कार्यवाही

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ मुक्तिधाम में अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे आज ग्राम पंचायत की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने हटाया |  मुक्तिधाम की जगह को चारो ओर से सुरक्षित करने की तैयारी चल रही है |

पामगढ़ के डॉ अम्बेडकर कॉलेज के सामने बने मुक्तिधाम बेजा कब्जाधारियों की भेंट चढ़ गया है | रातों रात मकान निर्माण का कार्य चल रहा था, इसी बीच ग्राम पंचायत सरपंच तेरसराम यादव ने इसकी शिकायत एसडीएम अनुपम तिवारी से की |  जिस पर नायब तहसीलदार संदीप कुमार राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे| जहां निर्माणाधीन मकान, घेरा किए हुए ईटों हटाया | यहाँ पर पूर्णरूप से तैयार एक मकान को ढहाया गया| जबकि 2 मकानों को सांकेतिक रूप से तोड़कर तत्काल खाली करने के निर्देश दिए |  साथ ही कुछ जगहों को खेत भी बनाया गया है, उसे भी जगह खाली करने के निर्देश दिए है |

आपको बता दे की पामगढ़ में चारों ओर बेज़ा कब्ज़ा हो चूका है | ग्राम पंचायत के पास अब जमीन नहीं बची है, जिसमें कोई विकास कार्य किया जा सके |

See also  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के चल रहे पंजीयन शिविर, अग्निवीर भर्ती का फ्री मिलेगा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/janjgir-jila-me-chappd-todkar-bakara-ki-chori/