पूर्व प्रधानमंत्री जयंती पर जांजगीर जिला कांग्रेस भवन शिलान्यास और भूमिपूजन

Johar36garh (Web Desk)|पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय “राजीव भवन” के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्साह का वातावरण दिखा। कांग्रेसियों के बहुप्रतीक्षित कांग्रेस भवन की मांग जिले के गठन पश्चात ही उठते रही है। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के लिए जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस भवन “राजीव भवन” के शिलान्यास और भूमिपूजन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने आगंतुक अतिथियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “राजीव भवन” केवल ईंट पत्थर से बना भवन ही नहीं, अपितु हर कांग्रेस कार्यकर्ता के विचारों की आधारभूत संरचना होगी। यह भवन हम सभी के जीवन को नई दिशा देने वाली होगी। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी, पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी, पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी, अबुल मौलाना आजाद, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी के मार्ग दर्शन और विचारों को परिलक्षित करने वाला भवन होगा। चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी बलिदानियों को पार्टी है, जो अपने निजी उद्देश्यों से ऊपर उठकर देश प्रेम और जनभावनाओं के अनुरूप अपना जीवन जीते थे। कांग्रेस के छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार के साथ मेरे परिवार का पारिवारिक संबंध रहा है।

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में करोड़ों की लूट का खुलाशा, पुलिस जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि हम सभी का सपना आज पूरा हो रहा है, जहां कांग्रेस जन बैठकर पार्टी को शसक्त करने की दिशा में नया आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी रघुराज प्रसाद पांडेय, सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, गांधीवादी नेता सतीश दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह, सेवादल के चैन सिंह सामले ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया। भूमिपूजन के लिए पण्डित भरत महाराज सरवानी की अगुवाई में 7 पंडितो द्वारा जिले के सभी नदियों के पवित्र जल एवं धार्मिक स्थलों के पवित्र मिट्टी से भरे कलशों की पूजा, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन भी किया गया।

 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती शेषराज हरबंश, छाया विधायक द्वय गोरेलाल बर्मन, मनोज खरे, श्रीमती पुष्पा पाटल, कोमल ब्रम्हभट्ट, नवीन सोनी, नरेन्द्र तिवारी ,रामकुमार कश्यप, गौरव सिंह, नवल सिंह ,सानिया जांगड़े, शिखर कौशिक, सन्नी यादव, अजय दिव्य, देव खोटेल, हिर्दय अनंत, किरण भारती, ओंकार रायसागर, उदल कश्यप, पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य गण आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

See also  16 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तर