गुरु घासीदास की रावटी की तर्ज़ पर पुनः शुरू होगा भ्रमण, जगत गुरु के साथ हुई जिला प्रमुखों की बैठक

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के जगत गुरु और कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की सक्रियता समाज में बढ़ती जा रही है | वे जल्द ही गुरु घासीदास जी के रावटी की तर्ज़ पर प्रदेश भर में दौरा कर समाज के लोगों की समस्या के समाधान पर कार्य करेंगे | गुरु घासीदास के उपदेशों को जन-जन तक पहुचाएंगे| साथ ही बाबा जी रावटी स्थलों को सवारने का कार्य शुरू किया जा रहा है | रविवार को रायपुर के नीर भवन में प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के साथ बैठक हुई | जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई |

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने प्रदेश इकाई को अवगत कराया की आज समाज का बड़ा हिस्सा प्रतिनिधित्व के आभाव में बिखरा हुआ है | साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है | सभी समस्याओं को जगतगुरु ने सूना और साथ ही समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की | इस दौरान उन्होंने बताया की बाबा गुरु घासीदास की रावटी की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में वे दौरा करेंगे और समाज के लोगों से मिलेंगे | उनकी समस्या के समाधान पर कार्य किया जाएगा | इस दौरान बाबा जी के उपदेशों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा | मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सभी प्रतिनिधियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने बाद पूरी तरह सक्रीय होने का आह्वान किया | साथ अपने निज सचिव से सैंडयूल को पूरी तरह व्यस्त रखने को कहा, ताकि प्रदेश के सभी कोनों तक पहुंचा जा सके | साथ ही उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के रावटी स्थलों को सवारने का कार्य जल्द ही शुरू करने की बात कही |

See also  ‘संविधान हत्या दिवस’ सुर्खियां बटोरने की कवायद : कांग्रेस

कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष हेमंत सांग, गुरु प्रवक्ता डॉ देव कौशल, उमा प्रसाद जोशी , युवा प्रदेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिपक मिरी,डॉ लक्ष्मण भारती, एसके बंजारे ने बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों से चर्चा की |  युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी द्वारा बताया की छत्तीसगढ़ में 50 हजार युवा कार्यकर्ता आज दिनांक तक रजिस्टर्ड है कोरोना काल समाप्त होने के पश्चात सतनाम सम्मलेन आयोजित किया जायेगा| उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ के अलावा झारखण्ड और आसाम में भी संगठन का कार्य चल रहा है |साथ ही रायपुर सेज बहार डोमा में सतनामी समाज के द्वारा संरक्षित 9 अकड़ जमीन पर गुरु घासीदास जी के नाम से मल्टी स्पेस्लिटी हॉस्पिटल बनाने की योजना है, जमीन के संबंध में गांव के लोग की सहमती मिल चुकी है |

दादी की कर्मभूमी से मिला जोश

मंत्री गुरु रूद्र कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी दादी और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की कर्मभूमी जांजगीर जिला पहुंचे थे |  जहां उन्होंने समाज के लोगों द्वारा अथाह प्रेम मिला, लगातार समाज के लोगो साथ बैठकों का दौर चलता रहा | जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे प्रतिनिधि गुरु से अपने-अपने क्षेत्र में ले जाने के लिए दबाव बनाते रहे, लेकिन प्रवास एक दिवसीय होने के कारण मंत्री केवल पामगढ़ में रुके थे | जहां आत्मीय स्वागत किया गया | समाज के लोगों की सक्रियता को देखते हुए मंत्री जी में नया जोश दिखा| जिसके बाद से मंत्री जी पहले से और अधिक समय समाज के लोगों को दे रहे हैं |

See also  Janjgir : संदिग्ध अवस्था मे खड़ी 20 नग मोटरसाइकिल जब्त


वन विभाग के बिड गार्ड शेखर रात्रे का होगा सम्मान

डॉ अमित मिरी ने जुलाई माह में कटघोरा वनमंडल में बांस की अवैध कटाई को लेकर बांकीमोंगरा हल्दीबाड़ी क्षेत्र के बीट गार्ड शेखर रात्रे ने रेंजर पर कार्यवाही की थी |  उसको उस साहस के लिए सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया | गुरु जी ने आगामी कार्यक्रमों के दौरान उन्हें सम्मानित किये जाने की सहमति प्रदान की |