Breaking News : जांजगीर जिला में लम्बी लड़ाई के बाद हुई 20 भूविस्थापित मजदूरो की बहाली, केएसके ने रखी कुछ शर्ते

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के केएसके महानदी पावर प्लांट से निकाले गए 20 भूविस्थापितों को लम्बी लड़ाई के बाद आखिरकार वापस ले लिया है, हालांकि कंपनी ने मजदूरों के सामने कुछ नियम व शर्ते रखी है, जिसे सहजता से स्वीकारते हुए बहाली की प्रक्रिया पूरी की| बहाली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह ने मध्यस्था की है | बहाली होने पर मंजू सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी मजदूरों का मुँह मीठा कराया | सितम्बर 2019 में इन मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया था |

मिली जानकारी के अनुसार 10-10 के दो खेप में कागजी कार्यवाही के लिए बुलाया गया है, सुबह 10 मजदूर गए गए थे |  उनकी बहाली हो गई है | दोपहर 2.30 दूसरे खेप में फिर 10 लोगों को बुलाया गया है |

मजदूरों ने बहली के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC सदस्य मंजू सिंह एवं समस्त इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, वेब पोर्टल मिडिया को लगातार साल भर से कवरेज कर इस मुद्दे को जीवित रखते हुए सफल होने तक जो सहयोग किया, सभी को ध्यान ज्ञापित किया, इनके अलावा लगातार सहयोग करने वाले मजदूरो को भी धन्यवाद दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ के 7 डांसरों के जीवन पर आधारित फिल्म ‘जुनून और जमाना’ की शूटिंग पूरी

बहाल होने वाले भूविस्थापितो के नाम इस प्रकार है – बलराम गोस्वामी, शेरसिंह राय, लोभन साहू, रामनाथ केवट, मूलचन्द नोरगे, अविनाश महिपाल, सतीश बर्मन, मिथिलेश कुमार दुबे, महेश कुमार साहू, विजय बरेठ, रवि नोरगे, प्रवीण नोरगे, दाऊलाल लहरे, बलराम जगत, रामकृष्ण साहू, रामकृष्ण धीवर, पारस दुबे, लक्ष्मी प्रसाद साहू, रामलाल केवट, अशोक राठौर।