Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव

Johar36garh (Web Desk)|पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। उन्हें देर शाम कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पीसीसी चीफ़ और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को बालाजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम इसके पहले दो ऐसे मौक़े आए थे जबकि कोविड संक्रमित होने से बाल बाल बच गए थे। हाल का मामला विधानसभा सत्र के शुरु के ठीक एक दिन पहले का था। हालाँकि दोनों बार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी।
लेकिन इस बार कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उनकी ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह सूचना जारी करते हुए आग्रह किया है कि अपने आप को क्वारनटाईन कर लें और कोरोना जाँच करा लें।

 

See also  पीएम आवास योजना में दुर्ग नंबर-1: 93.3% स्वीकृति के साथ हासिल की टॉप रैंकिंग