झुर्रियों को कहें बाय-बाय, अपनाएं ये 2 ईजी टिप्स

Johar36garh (Web Desk)|झुर्रियां बेशक बुढ़ापे की निशानी होती हैं, लेकिन कई बार झुर्रियों की समस्या कम उम्र में भी शुरू हो जाती है। इससे चेहरे की त्वचा डल, बेजान नजर आती है। चेहरे की खूबसूरती जैसे खो जाती है। कम उम्र में साइंस ऑफ एजिंग नजर आना अस्वस्थ त्वचा की निशानी है। कई बार अधिक थकान, तनाव, अनहेल्दी खानपान, त्वचा की देखभाल ना करना भी झुर्रियों के होने का मुख्य कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों को  माथे पर भी झुर्रियां हो जाती हैं। रिंकल्स से परेशान हैं और चाहते हैं माथे की झुर्रियों का जड़ से इलाज तो 2 प्राकृतिक घरेलू उपायों को एक महीने तक आजमाकर जरूर देखें

माथे पर झुर्रियां पड़ने के कारण

त्वचा में कोलेजन की कमी।
स्किन का यूवी किरणों के संपर्क में आना।
अनहेल्दी और असंतुलित आहार का सेवन करना।
पानी काफी कम मात्रा में पीना।
अधिक स्मोकिंग और शराब का सेवन करना।
स्ट्रेस और डिप्रेशन के कारण भी होती हैं झुर्रियां।
हर रात 6-7 घंटे से भी कम नींद लेना।

See also  घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, होगी बरकत

1. माथे की झुर्रियों से राहत दिलाए नारियल तेल

नारियल तेल में मौजूद तत्व झुर्रियों की समस्या को दूर करते हैं। नारियल तेल लेकर अपने माथे पर लगाएं। दो मिनट तक मालिश करें। हर रात सोने से थोड़ी देर पर नारियल तेल से मालिश करने से रिंकल्स की समस्या दूर होगी। नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। त्वचा में जमा होने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व। फ्री रेडिकल्स से झुर्रियों की समस्या शुरू हो जाती है।

2. अलसी का तेल दूर करे झुर्रियों की समस्या

अलसी के तेल में बना खाना खाएं। इसे सलाद में भी डालकर खा सकते हैं। अलसी के तेल का सेवन लगातार एक महीने तक करने से झुर्रियां दूर हो जाएंगी। त्वचा पर निखार (tips for glowing skin) आएगा। एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर यह तेल त्वचा को मुलायम बनाता है। स्किन ड्राई नहीं होती और माथे की झुर्रियां कम हो जाती हैं।

See also  किचन में हल्दी और नमक की जगह बदलें, बढ़ाएँ घर की खुशियाँ