Johar36garh (Web Desk)|भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा के तत्वधान में 14 सितंबर हिंदी दिवस एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर ब्लॉक अकलतरा के ग्राम नरियरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नरियरा कि उप सरपंच श्रीमती देवकी सिन्हा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री टंडन एवं ग्राम नरियरा कि स्व सहायता समूह के सम्मानित महिलाएं रही|

मुख्य अतिथियो ने हिंदी दिवस पर अपना विचार रखते हुए बताया कि आजादी मिलने के 2 साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है!
कार्यक्रम का आयोजन नवनिर्मित युवा मंडल संघर्ष उत्थान युवा मंडल नरियरा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक वीरू कुमार व विमला कुर्रे के द्वारा किया गया।
स्वयंसेवक ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदी दिवस मनाने का अर्थ है विलुप्त हो रही हिंदी भाषा को बचाने और सम्मान देने के लिए प्रयास करना! हिंदी विश्व की सबसे सुंदर एवं सरल भाषा में से एक है हिंदी भाषा अपने आप में बेहद अद्भुत है इसलिए हमें हमारी भाषा को सम्मान देना चाहिए! वर्तमान में हिंदी भाषा को लेकर आए बदलाव हिंदी भाषा की सहजता और सरलता ने सभी का दिल जीत लिया है इसलिए विदेशों से भी छात्र हमारी भाषा और संस्कृति को सीखने के लिए लाखों की तादाद में भारत आते हैं!

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पायल सिन्हा, मुस्कान सिन्हा एवं साथी द्वितीय स्थान पर अनामिका मिरी, प्राची एवं साथी कार्यक्रम तृतीय स्थान को दो ग्रुपों के बीच साझा किया गया राधिका एवं साथी व प्रियांशु एवं साथी
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाम पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघर्ष उत्थान युवा मंडल नरियरा के सदस्य लालाराम टंडन, गोविंदा टंडन, अरुण महिपाल, सूर्यकांत महिपाल, चंद्रविजय महिपाल, देवेंद्र महिपाल, अमित सिन्हा, मानव टंडन टोपेन्द सिन्हा, दुर्गेश पाटले, शुभम महिपाल, करन महिपाल एवं ग्राम नरियरा के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
