छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़े ने खाया ज़हर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के बालोद घूमने निकले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करने की नीयत से जहर खा लिया है. घटना में नाबालिक प्रेमिका की मौत हो गई है। वहीं प्रेमी युवक गंभीर है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. फिलहाल दोनों ने ये कदम क्यों उठाया उसकी जांच पुलिस कर रही है. मामला बालोद जिला अंर्तगत ग्राम चंदनबिरही के रहने वाले घनश्याम साहू का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से उसका प्रसंग चल रहा था.  दोनों का एक दूसरे ले साथ मिलना जुलना भी था. शनिवार की सुबह दोनों घर मे बताए बिना ही घूमने के लिए केशकाल निकल गए. यहां पर दोनो ने खुदकुशी करने की नीयत से एक साथ जहर का सेवन कर लिया.

जब इसकी जानकारी केशकाल पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनो को ईलाज के लिए केशकाल के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन दोनो की हालत गंभीर होने के चलते ईलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया.इसी बीच अस्पातल लाते समय नाबालिग प्रेमिका की रास्ते पर ही मौत हो गई.वही प्रेमी युवक अभी खतरे से बाहर है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

See also  जम्मू -कश्मीर विधानसभा में हाथापाई, इंजीनियर राशिद के भाई के 370 पर बैनर दिखाने पर जमकर बवाल