Breaking : छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख आज से बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो, प्रदेश में आज 24 घंटों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज से बारिश शुरू हो जाएगी। विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

See also  छत्तीसगढ़-कोरिया में बाघ के हमले से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल