38 नागरिकों को आनलाइन प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Johar36garh (Web Desk)|गॉधी जयंती की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रबुद्व नागरिकों से वर्तमान कोरोना काल से उपजी परिस्थितियों में गॉधी जी के विचारों की महत्ता संबंधी लेख 01 अक्टूबर तक आंमत्रित किये गये थे। 1 अक्टूबर तक 38 लेख ऑनलाइन प्राप्त हुए। सभी 38 नागरिकों को कलेक्टर यशवंत कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तीर्थराज अग्रवाल ने  प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज के नोडल अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा महात्मा गॉधी के विचारों, सिद्वान्तों एवं जीवन दर्शन की वर्तमान चुनौतियों तथा विकास के संबंध में प्रासंगिकता से संबंधित विचारपूर्ण लेख 1 अक्टूबर तक आमंत्रित किए थे।  लेख का विषय – ‘‘सामयिक चुनौतियां बनाम गॉधी दर्शन‘‘ और ‘‘नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बारी‘‘ के परिपेक्ष्य में गॉधी जी के ग्राम विकास का सपना ‘‘ था। प्रबुद जन एवं नागरिकों द्वारा  कुल 38 लेख एक अक्टूबर तक भेजा गया।

See also  रायपुर में रावण दहन का धमाका: छह से ज्यादा जगहों पर बड़े आयोजन, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

प्रशस्ति पत्र से 38 नागरिकों को किया सम्मानित-

गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार एवं जिपं सीईओ श्री अग्रवाल के द्वारा ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।   इनमें श्रीमती नम्रता नामदेव, श्री बृजभूषण चंद्रा, श्री हेमंत कुमार देवांगन, श्री रविन्द्र कुमार चंद्रवंशी, श्री सत्यकाम शर्मा, श्री पायल कसेर, श्रीमती प्रियंका मनीष टिकरिहा, श्री कोमल दास वैष्णव, श्री दिगम्बर सूर्यवंशी को दिया गया। इसके साथ ही डॉ. आनंद यादव, श्री बोधीराम साहू, श्री छेदीलाल यादव, डॉ, सुरेश यादव, श्री दिनेश रोहित चतुर्वेदी, श्री रूपेश कुमार धीरहे, श्री ऋषभ देव पाण्डेय, श्री अंशिका सिंह, श्री लक्ष्मीनारायण बनर्जी, श्री शिवकुमार यादव, श्री विनोद कुमार देवांगन, श्री रामलाल साहू, श्री पवन अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल, चंद्रिका, श्री राकेश कुमार सूर्यवंशी, श्री राकेश निराला, श्री शिवशंकर, श्री गौरव राठौर, श्री गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, श्री पायल कश्यप, कुमुदनी द्विवेदी, श्री विष्णुप्रसाद कंवर, श्री अरविंद महिलांगे, रोशनी शर्मा, सोनिया साहू, श्री सुशील बरेठ, शिवकुमार बरेठ, सीमा शर्मा, वर्षा शुक्ला शामिल है।

See also  लाल आतंक से निजात: 27 नक्सली लौटे मुख्यधारा, 50 लाख का इनाम रद्द