पामगढ़ में अज्ञात कारण से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Johar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भिलौनी में आज सुबह अज्ञात कारण से बुजुर्ग की मौत हो गई | जिस पर एक बेटे पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है,  पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलौनी निवासी मान कुंवर पति स्व. भखला बघेल 70 साल की आज मौत हो गई |  मृतिका दूसरी पत्नी थी इसका अपना कोई बेटे नहीं था पहली पत्नी के 2 बच्चे धनीराम और मनीराम थे| मृतिका धनीराम के साथ रहती थी| मृतिका पीलिया बीमारी से पीड़ित थी, जिसका उपचार विभिन्न जगहों में कराया गया था | जिसकी आज सुबह 8.30 बजे मौत हो गई |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम और मनीराम के बीच जमीन को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था| मृतिका की मौत के बाद छोटे पुत्र मनीराम बघेल ने थाना में मौत के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है | पामगढ़ पुलिस इसकी जांच कर रही है |

See also  लखीमपुर खीरी में गांव को बचाने के लिए कराया जा रहा कटान रोधी कार्य, ग्रामीणों का पलायन शुरू