Breaking News : पामगढ़ थाना आरक्षक और छेड़छाड़ का आरोपी निकला पॉजिटिव

Johar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना में आज एक आरक्षक समेत छेड़छाड़ का आरोपी संक्रमित पाए गए हैं |  आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें दोनों आरक्षक और आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा ऊपर में एक युवक ने सोमवार की रात युवती के घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया था | शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 354 के तहत अपराध दर्ज किया था | आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश करने से पूर्व कोविड-19 की जाँच की गई | जिसमें आरोपी समेत उसे ले जाने वाले आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |  आरक्षक को होम आइसोलेट और आरोपी को कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है |
See also  सतनामी समाज के दवाब के बाद गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार, भागने की फ़िराक में पहुंचे थे एयरपोर्ट, एसटी/एससी एक्ट की हुई कार्यवाही