छत्तीसगढ़ में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, 5 गिरफ्तार

Johar36garh News|कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पोलमी में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में 5 लोगो को गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दशहरा देखने गई नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। कुकदुर पुलिस को शिकायत मिली थी कि ग्राम पोलमी में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देख कर घर लौट रही नाबालिग युवतियों को आसपास गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ किया, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुकदुर थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है। मामले की जांच जारी है।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट