छत्तीसगढ़ में बस और बाइक टक्कर, 3 लोगों की मौत

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले में यात्री बस से टक्कर के बाद बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्र और एक रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 53 पर कोडार-खल्लारी मंदिर के पास हुआ। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तुमगांव पुलिस ने शव को बरामद किया है। बाइक चालाक गोपीचंद ध्रुव (42) बेमचा, भगवती ध्रुव (18 ) और तेजुराम ध्रुव (65) की मौत होना बताया जा रह है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बस से जा भिड़ी। वहीं गिरने से तीनों की मौत हो गई।
See also  जगदलपुर : जगदलपुर के 15 परीक्षा केन्द्रों में 29 सितम्बर को होगी व्यापमं की प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा