तीसरा कौन ? 4 विधायक हैं जोगी कांग्रेस के, सस्पेंस में छत्तीसगढ़

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ के मंत्री के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है| किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है की ये तीसरा कौन है ?, जबकि जोगी कांग्रेस के 5 विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे हुए थे | जिसमें सुप्रीमो अजीत जोगी के निधन के बाद अब 4 ही विधायक बचे हैं |  जिसमें रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह, प्रमोद शर्मा और देवव्रत सिंह शामिल हैं | देवव्रत सिंह के बयान से यह स्पष्ट है की उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है | जबकि प्रमोद शर्मा की स्थिति स्पष्ट नहीं है, चलो मान लेते हैं की ये भी कांग्रेस में जा सकते हैं, अब निगाहें धर्मजीत सिंह और रेणु जोगी पर टीकी है |  इनमें से वो तीसरा कौन हो सकता है |

मरवाही चुनाव के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह ने कहा था की “छजका के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होना चाह रहे हैं, निर्णय आलाकमान के हाथ है, इसलिए इस पर मैं कुछ बोलूँगा नहीं.. लेकिन यह तथ्य है” जिसके बाद भड़के जोगी कांग्रेस के विधायक दल के नेता व विधायक धर्मजीत सिंह ने नाम बताने की चुनौती दी है | इससे साफ है की धर्मजीत सिंह नहीं हो सकते जबकि रेणु जोगी खुद जोगी परिवार से है|  तो मंत्री जी का 3 विधायक कौन हो सकता है ये अपने आप में प्रश्न है |

आपको बता दें की कांग्रेस से अजीत जोगी के इस्तीफे के बाद धर्मजीत सिंह ने भी पार्टी छोड़ी थी और एक नई क्षेत्रीय पार्टी का गठन मिलकर किया था |  पार्टी में जोगी परिवार के बाद इन्ही का नंबर आता है |
See also  राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध, धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन