Johar36garh News|जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में नाबालिग लड़की का अपहरण कर पंजाब ले जाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल है| इस मामले में अभी 1 आरोपी फरार है, जो पंजाब का रहने वाला है| घटना शिवरीनारायण थाना की है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मई 2015 को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी| परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब के अम्बाला से गिरफ्तार किया गया|
कोर्ट और सीडब्ल्यूसी के समक्ष नाबालिग लड़की ने बताया की अंतराम घसिया ठठारी, तेरसबाई घसिया नवागढ़, हरिओम सहिस और उसकी पत्नी गंगा बाई सहिस नवागढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर पंजाब के अम्बाला ले गए थे, जहां गंगाराम नाम के शख्स से शादी करा दी थी.
लड़की के बयान के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले का 1 आरोपी गंगाराम, जो पंजाब का रहने वाला है, वह फरार है. पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 34 और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.