एक और अभिनेता ने लगाई फांसी,  फंदा से लटकता हुआ मिला शव 

Johar36garh News|बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide Case) कर लिया है. गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला (Dharamshala) में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे (Cafe) के पास सुसाइड किया है. अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन (Kangra SP) ने मामले की पुष्टि की है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे. उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे. गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे. इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है.

See also  छठ से पहले बड़ा संकेत: AAP नेता CM रेखा गुप्ता के घर जाने को तैयार, जानें क्या है चुनौती

आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं. वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे. इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था.