अकलतरा में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के अकलतरा में बुधवार को हुए छेड़छाड़ के मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| 

 23 वर्षीय प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.11.20 को लखन साहू के किराना दुकान के पास अकलतरा में मुन्ना खान ने बेइज्जती करने के नियत से प्राथिया के हाथ बाह को पकड़कर छेड़खानी किया है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 314/20 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर (भा पु से) एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के द्वारा महिला संबधी अपराध होने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था.

जिसके परिपालन में आरोपी मो. रफीक उर्फ मुन्ना खान पिता यार खान उम्र 25 वर्ष निवासी संजय नगर अकलतरा को आज 19.1120 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय पेश किया गया.

See also  छत्तीसगढ़ में 48 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, आंधी, तूफान और बारिश का करना पड़ सकता है सामना