संविधान दिवस पर 26 को आरक्षित वर्ग का राजधानी में प्रदर्शन

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरक्षित वर्ग के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं| इस प्रदर्शन में प्रदेश भर के विभिन्न संगठनों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे | प्रदर्शन 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे से रायपुर के ईदगाह मैदान में होगा| 
अजाक्स के प्रदेश सचिव डॉ अमित मिरी ने बताया की संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर 2020 को अपनी मांगों के  समर्थन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए आरक्षित वर्ग के विभिन्न संगठन जिसमें प्रमुख अजाक्स छत्तीसगढ़, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, अनुसूचित जाति, जनजाति का अखिल भारतीय परिसंघ छत्तीसगढ़ ,अनुसूचित जाति, जनजाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग , अल्पसंख्यक छत्तीसगढ़ ,राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा छत्तीसगढ़, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विद्युत मंडल कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति- जनजाति रविशंकर विश्वविद्यालय संघ, अपाक्स छत्तीसगढ़  सहित अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संयुक्त आंदोलन महासंघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले  राज्य स्तरीय प्रदर्शन एवं रैली करने का निश्चय किया है। जिसके लिए सभी जिलों के संगठन द्वारा कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया । इस हेतु अनुसूचित जाति, जनजाति संगठनों का संयुक्त बैठक आहूत कर  रूपरेखा तय किया गया।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने कहा कि हजारों की संख्या में आरक्षित वर्ग के अधिकारी कर्मचारी गण 26 नवम्बर को सामुहिक अवकाश लेकर पहली बार राजधानी रायपुर के ईदगाह मैदान लाखेनगर में एकत्रित होकर सभा,प्रदर्शन के बाद  एक बजे रैली के रूप में रवाना होकर अम्बेडकर चौक में संविधान के प्रस्तावना का सामुहिक वाचन पश्चात अपनी मांगों के समर्थन में निम्न प्रमुख मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौपा जावेगा । केंद्र सरकार द्वारा देश में स्थापित शासकीय प्रतिष्ठानों का धड़ल्ले से किए जा रहे निजीकरण का विरोध करते हुए तत्काल इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई।

See also  Apple iMac M1 Review: the all-in-one for almost everyone