JJohar36garh News|रेशम विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया | साथ ही 3 सूत्रीय मांग को लेकर पत्र लिखा है|
संघ से पदाधिकारियों ने बताया की रेशम विभाग में विगत 15 16 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रेशम केंद्रों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं जिसका भुगतान कलेक्टर दर पर मिलता आ रहा है मगर अभी रेशम विभाग के द्वारा सभी रेशम केंद्रों को स्व सहायता समूह के द्वारा संचालन करने का निर्णय लिया गया है जिससे कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने ज़िला रेशम अधिकारी से अपने समस्याओं को अवगत कराते हुए स्व सहायता समूह को बंद कर पूर्व की भांति कलेक्टर दर में भुगतान करने का आग्रह किया जिससे दैनिक वेतन भोगियों का भविष्य उज्जवल हो सके और आने वाले समय में नियमितीकरण में कोई समस्या न आए।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रमुख मांग यह है कि
1. समस्त रेशम केंद्रों में संचालित स्व सहायता समूह को बंद करके सीधे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के खाते में भुगतान किया जाए।
2. विभागीय जानकारी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में हमारी जानकारी उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाए।
3. 26 दिन का भुगतान किया जाता है जिसे 30 दिन का भुगतान किया जाए।
