पामगढ़ के बुजुर्ग की अकलतरा सड़क दुर्घटना में मौत, घटनाग्रस्त वाहन फरार

JJohar36garh News|अकलतरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत लटिया फाटक क्रेशर के पास मोड़ पर एक अज्ञात बड़ी वाहन ने शूक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास बाइक सवार दो बुजुर्गों को ठोकर मार के फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जोतिष राम जांगड़े उम्र 70 वर्ष  निवासी पचरी थाना पामगढ़ अपने समधिन हरिराम सोनवानी के साथ हीरो पुक लूना पर अर्जुनी जा रहे थे  कि वो लटिया फ़ाटक के पास पहुचे थे कि किसी अज्ञात बड़ी वाहन ने  बाइक सवार दोनो बुजुर्गों को अपने चपेट में ले लिया  जिसमे जोतिष राम जांगड़े गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके समधिन को पैर हाथ मे मामूली चोट आया है। सूचना पर 108 पहुँची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लेकर पहुँचे जहां प्रथामिक उपचार के बाद जोतिष राम को बिलासपुर रेफर कर दिया गया । जहां परिजन उसे  बिलासपुर के लालखदान ओवरब्रिज लेकर  पहुचे थे कि रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गयी। जहां उनको सिम्स हॉस्पिटल में रात भर मरचुरी में रखा गया था सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया । जहाँ  मृतक के गृहग्राम पचरी में परिजनों के द्वारा अंतिम  किया गया।

See also  पामगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, 2.50 लाख के गहने पार, cctv में कैद हुआ आरोपी