JJohar36garh News| जांजगीर जिले अकलतरा के ग्राम पंचायत चंगोरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक की मौत हो गई, सूचना परिजन और पुलिस स्कूल पहुंचे| शिक्षक की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है| पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है|
मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रधानपाठक का नाम दरसराम सिदार उम्र 59 साल निवासी पोड़ीदलहा गांव का रहने वाला था. वह चंगोरी में पदस्थ प्रधान पाठक था और सीपत से शाला आना जाना करते थे । वे रोजाना की तरह शनिवार को भी सुबह स्कूल पहुँचे स्कूल में अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे । इस मामले में अकलतरा पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को परिजन ने थाने में सूचना दी है, जिसके बाद मर्ग कायम किया गया है. आज सुबह पंचनामा कार्रवाई कर मृतक प्रधान पाठक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।फिलहाल, प्रधान पाठक दरसराम सिदार की मौत कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में परिजन के बयान लेकर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।घटना के बाद स्कूल के स्टॉप व परिवारजन में शोक का लहर है।