छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी पर अवैध वसूली करने का आरोप, किए गए गिरफ्तार

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ संपदा अधिकारी के साथ अवैध वसूली को लेकर मारपीट किए जाने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हाउसिंग बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर को निलंबित कर दिया गया है. बोर्ड ने इस दौरान उनका मुख्यालय अंबिकापुर तय किया है. हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की ओर से जारी आदेश में पुलिस में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस अवधि में गृह निर्माण मंडल अंबिकापुर संभाग उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है|

See also  छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम