पामगढ़ में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक हुआ घायल

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया| जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| 108 की मदद से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा निवासी रेवाराम यादव ग्राम रोगदा किसी काम से बाइक से गया हुआ था| वापसी के दौरान वह ग्राम पंचायत पचरी के मुहाने पर पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे युवक घायल हो गया| उसके चेहरे व अन्य जगह चोटे आई। घायल युवक को देखकर राहगीरों ने 108 को फोन लगाया| जिसकी मदद से घायल युवक को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां युवक का उपचार जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ के राजशेखर को मिला स्पेस मिशन का टिकट, अमेरिकी कंपनी ने किया चयन