JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक प्रसूता को हॉस्पिटल ले जाने के दौरान 108 में ही बच्चे को जन्म दे दिया| जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाबाडीह निवासी श्रीमती मोनिका सतनामी उम्र 28 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने संजीवनी एक्सप्रेस को फ़ोन कर बुलाया| प्रसूता को संजीवनी एक्सप्रेस से राहौद हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था| वे कोडभाट पहुंचे थे की प्रसव पीड़ा बढ़ गयी| आनन फानन में ईएमटी शैलेन्द्र खरे और पायलेट संजीव धीवर ने 108 में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया| प्रसूता ने स्वस्थ्य पुत्र को जन्म दिया| जच्चा और बच्चा दोनों का राहौद हॉस्पिटल इलाज जारी है|