पामगढ़ जनपद बना अखाड़ा, दो कर्मचारियों के बीच हुआ जमकर मारपीट, लड़ाई के लिए बाहर से बुलवाए आदमी

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत आज अखाड़े के रूप में नज़र आया| पहले दो कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद एक ने बाहर से आदमी बुलवाकर फिर मारपीट की गई| पूरा घटनाक्रम किसी फिल्म के दृश्य से कम नहीं था| इस घटना की सभी जिम्मेदार अधिकारीयों ने निंदा करते हुए घटना को दुर्भाग्यजनक बताया

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जनपद पंचायत पामगढ़ के मनरेगा शाखा में पदस्थ कर्मचारी विवेक अग्रवाल और प्रफुल सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी | धीरे-धीरे बात बढ़ते गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई| दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, किसी तरह मामला शांत हुआ था की मारपीट से नाराज प्रफुल्ल सिंह ने अपने अकलतरा के कुछ साथियों को बुलवाया और विवेक अग्रवाल से मारपीट करने के लिए अपने साथियों को बोल दिया जिस पर उसके साथी विवेक पर टूट पड़े| इस घटना की जनप्रतिनिधियों ने उच्चाधिकारियों से उचित जांचकर कार्यवाही करने की मांग करने की बात कही है |

See also  शारदानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना आई सामने

घटना निंदनीय व शर्मनाक है,बाहरी तत्वों को संलिप्तता बहुत ही गलत है,उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जावेगा

एल के कौशिक सीईओ जनपद पामगढ़

घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नही जावेगा गुंडागर्दी बर्दाश्त नही किया जावेगा

शुक्ला जी पीओ मनरेगा जनपद पामगढ़

घटना निंदनीय है जनपद के प्रतिवेदन के आधार पर कड़ी कार्यवाही किया जावेगा

विजेंद्र सिंह प्रभारी पीओ मनरेगा जिला पंचायत जांजगीर