पामगढ़ में बाइक से गिरकर महिला घायल, उपचार के लिए लाया गया हॉस्पिटल

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज देर शाम बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई| जिसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के ग्राम जेवरा के पास की यह घटना है। अमोरा निवासी सोनू यादव अपनी पत्नी मंजू यादव के साथ जेवरा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, वापसी के दौरान वे जेवरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से गाय आ गई जिससे सोनू यादव ने बाइक में ब्रेक लगाया जिससे पीछे बैठी मंजू यादव जमीन पर गिर गई जिससे उसके सिर पर चोट आई 112 की मदद से महिला को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार जारी है।

See also  अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि