बिलासपुर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

JJohar36garh News|बिलासपुर में सरकंडा इलाके में नाबालिग को कोल्डड्रिंक देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को पीड़िता की बड़ी बहन थाना आकर शिकायत दर्ज कराई की 12 अप्रैल को रात 9 बजे मेरी छोटी बहन पड़ोस के रहने वाले विकास गुप्ता के घर खाना खाने गई जहाँ खाना खाने के बाद विकास ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया जिससे वह वही सो गई और दूसरे दिन भी घर नही आई तो पीड़िता की बड़ी बहन पड़ोसी के घर गई जहाँ देखा कि उसकी बहन सो रही है उसको उठाने पर उसने रात की सारी घटना बताई और कहाँ नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर विकास ने जबर्दस्ती मेरी अस्मत लूट ली।

इस घटना के बाद थाना पहुचकर अपनी शिकायत दर्ज कराए और सरकंडा पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अप.क.:- 454 / 2021धारा:- 376,328 भादवि 46 पोक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियों से आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर थाना सरकंडा से थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया आरोपी घटना कारित करने के बाद से लगातार अलग-अलग स्थानों में लुक-छिप रहा था|

See also  जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं : राज्यपाल डेका

आरोपी का मोबाईल नंबर प्राप्त कर लोकेशन के माध्यम से आरोपी को कुदुदण्ड, बिलासपुर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर आरोपी विकास कुमार गुप्ता ने जुर्म स्वीकार करते हुये पीडिता को कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने तथा नशे की हालत में पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित करना स्वीकार किया। आरोपी विकास कुमार गुप्ता पिता सुदर्शन दास उम्र 35 साल साकिन बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा को विधिवत् गिरफतार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।