पिता की जलती चिता में कूद गई बेटी, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

JJohar36garh News|बाड़मेर में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनों को खोने का दर्द क्या होता है ये देखने को मिला राजस्थान के बाड़मेर जिले में, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। इसके बाद मृतक का दाह संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान पीड़ित की बेटी जलती चिता में कूद गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला और जिले के मेडिकल कॉलेज के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें, युवती 70 फीसदी से अधिक झुलस गई है।

फिलहाल, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले गई, जहां पर उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन के खिलाफ दाह संस्कार किया है। वहीं, पिता की मौत के बाद बेटी सदमे में चली गई थी और वह चिता में कूद गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजकीय अस्पताल में बाड़मेर के प्रशासन और पुलिस से जुड़े अधिकारी पहुंचे हैं।

See also  Electric Two-Wheeler खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार बदल सकती है सब्सिडी नियम