BIG NEWS: पामगढ़ के दुकानों पर मास्क चेकिंग, इन 8 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

JJohar36garh News| जिले में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह बन नियमों की धज्जियां उड़ाने निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देसानुशार एवं अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ करुण डहरिया के निर्देश पर आज दिन शुक्रवार को पामगढ़ तहसीलदार जयश्री पथे ने अपने टीम के साथ विभिन्न दुकानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत नायब तहसीलदार शेखर पटेल ने चेकिंग के दौरान पामगढ़ के 6 मेडिकल स्टोर जिसमे थावईत मेडिकल, अनीश मेडिकल, संतोषी मेडिकल ,गरिमा मेडिकल, के संचालकों के खिलाफ 500- 500 रूपए का जुर्माना साथ ही कबीर वस्त्रालय अनीशा फोटो स्टेशनरी के दुकानदरो सहित इस तरह से कुल 8 दुकानों को कोविड नियम का उल्लंघन करते पकड़ा गया। जिनका चालान काटकर 4 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

See also  निरंतर डायलिसिस सेवाओं से किडनी मरीजों को राहत, निःशुल्क योजना बनी संबल