Janjgir : जल्लाद पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर बेदर्दी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News| जांजगीर जिला में एक जल्लाद पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी की बेदर्दी से हत्या कर दी| हत्यारे पति ने इस कदर पत्नी पर हमला किया की उसके सिर के परखच्चे उड गए|  सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भागने का प्रयास कर रहा था | जिसे पुलिस ने तत्परता दिखते हुए पकड़ लिया|  हत्या का स्पष्ट कारण अभी चल नहीं पाया है |  घटना जिला चिकित्सालय के सामने मुख्य मार्ग की है |

मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग 4-5 बजे के बीच की है | आरोपी पति नरेश कुमार जर्वे गांव का रहने वाला है मृतिका पत्नी नाम उत्तरा बाई है| बताया जा रहा है की घटना के समय आरोपी पति नशे में धुत था |  उसने जिला चिकित्सालय के सामने बीच सड़क पर पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना ग्रामीण ने पुलिस को दी|  जिसके बाद मौके पर एसडीओपी दिनेस्वरी नंद और सिटी कोतवाली राजेश चौधरी पहुँचे | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भागने का प्रयास कर रहा था | जिसे पुलिस ने तत्परता दिखते हुए पकड़ लिया| पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए जाँच शुरू कर दी है|

See also  ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ आश्रम-छात्रावासों के बच्चों का संवर रहा भविष्य : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा