पामगढ़ में आधी रात शासकीय दुकान से 250 कट्टी चावल पार, क्षेत्र में मचा हड़कंप

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आधी रात शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 250 कट्टी चावल व एक बोरा शक़्कर चोरों ने पार कर दिया| इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी जा रही है| इतनी बड़ी चोरी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है |  घटना की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है| मामला ग्राम पंचायत मेउ का है|

दरअसल गांव के संतोष श्रीवास जो की दुकान में चावल देने में सहयोग करता है, वह प्रतिदिन की तरह सुबह 5 बजे दिशा मैदान के लिए घर से निकला जब वह दुकान के पास पहुंचा तो देखा की चावल बिखरा पड़ा हुआ है|  पास जाकर देखने पर भवन का दरवाजा भी टुटा हुआ मिला|  उसने तत्काल इसकी सूचना सरपंच और जनपद सदस्य को दी | धीरे-धीरे खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई |  अनुमान लगाया जा रहा है की वाहन को कई बार आगे पीछे किया गया है | मौके पर 2 मालवाहक गाड़ी के चक्के के निशान साफ दिखाई दे रहे थे| अंदर जाने पर पता चला की लगभग 250 कट्टी गायब है |  इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई| पुलिस मौके का मुआयना करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है |

See also  सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

ग्राम मेउ में सरस्वती महिला स्व सहायता समूह द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन किया जाता है |  महिला समूह की अध्यक्ष राम कुमारी साहू और सचिव गायत्री श्रीवास ने बताया की 25 जुलाई को दुकान में 2 खेफ में चावल का भराव किया गया है |  पहली बार 500 कट्टी और दूसरे बार में 370 कट्टी आया था| बीच में चावल का वितरण किया गया था | पिछले 2 दिनों से दुकान नहीं खोला गया था |

मेउ के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 250 कट्टी चावल व एक बोरा शक़्कर के चोरी होने की शिकायत मिली है, निरीक्षण करने पर 2 वाहनों के चक्के के निशान दिखाई दे  रहे हैं | आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा हैं | रात 2 बजे के आस-पास कमरीद के पास 2 खाली मालवाहक को आते हुए देखा गया है किन्तु लाईट बंद होने की वजह से अन्य जगहों के कैमरे बंद मिले | फ़िलहाल जांच जारी है |- ओम प्रकाश कुर्रे थाना प्रभारी पामगढ़

आपको बता दे की ग्राम मेउ पामगढ़ से बलौदा बाजार जिले के लवन को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में बसा है| मेउ की सड़क बहुत ही तंग है, गलियां बहुत ही सकरी है, इसके बाद भी इतनी सफाई से चोरों ने मालवाहक से चोरी की समझ से परे है | 2 वाहनों में 250 कट्टी चावल भरने और वाहन आगे-पीछे करने में घंटो का समय लगा होगा| इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है की चोर कितने शातिर होंगे |