टीएस सिंहदेव के इस्तीफे की झूठी खबर ने मचाया तूफान, मंत्री को ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

JJohar36garh News|स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे की खबर न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी पर आते ही प्रदेश से लेकर दिल्ली तक भूचाल मचा दिया | जिसके बाद तत्काल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्काल इस खबर का खंडन करते हुए ट्वीट किया | वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की खींचतान दिल्ली में भी सुनाई देने लगी है | जिसकी वजह इस खबर ने प्रदेश की राजनीति सरगर्मी बढ़ा दी है |
टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि @Republic TV का ज़बरदस्त झूठ और प्रचार जारी है. उनका एकमात्र उद्देश्य फर्जी खबरें फैलाना और @INCIndia के खिलाफ अफवाह फैलाना है. मैं दोहराता हूं, कांग्रेस मेरे खून में है. मैं इस विचारधारा को कभी नहीं छोड़ूंगा, भले ही मेरे 100 जन्म हों.

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, ऐतिहासिक दौड़ में 10 हजार से अधिक युवाओं का दिखा जोश और जज्बा