CG : बिजली का तार गिरने से 10 मवेशियों की मौत, विरोध प्रदर्शन शुरू

JJohar36garh News|राजधानी के भाठागांव खुड़मुड़ा गांव में आज सुबह बिजली का तार गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। रायपुर के भाठागांव खुरमुड़ा घाट की यह घटना आज सुबह की है। मवेशी घाट के किनारे चरने गए थे उसी वक़्त हाईटेंशन बिजली का तार घाट के जंगल किनारे गिर गया जिसकी चपेट में आने से 10 मवेशी की मौत हो गई। मौके पर बिलजी कर्मचारियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

See also  बीजापुर एनकाउंटर में ढेर हुआ इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी, 303 रायफल सहित कई हथियार बरामद